यूके में हिंदू मंदिर के बाहर भीड़ ने किया प्रदर्शन, लगाए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे
यूके के स्मेथविक कस्बे में करीब 200 लोगों ने मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के वीडियो में अधिकतर लोग अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं और कुछ लोग 'अल्लाह हू अकबर' के नारे भी लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। इससे पहले लेस्टर में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी।