यूकेएसएसएससी की गड़बड़ी वाली परीक्षाओं को रद्द कर नए सिरे से शुरू होगी प्रक्रिया: सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के सबूत मिले हैं उन्हें रद्द कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, "जिन परीक्षाओं के ज़रिए दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"