यूक्रेन और विश्वभर में शांति स्थापित करने को लेकर भारत की सराहना करता हूं: यूएनजीए अध्यक्ष
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने यूक्रेन और विश्वभर में शांति स्थापित करने को लेकर भारत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक साल से जारी यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। बकौल कोरोसी, इस युद्ध ने विश्वभर में खाद्य संकट पैदा कर दिया है।