युद्ध के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दावा किया है, "मारियोपोल शहर में रूस ने 3 लाख आम नागरिकों को बंधक बनाकर रखा है और आईसीआरसी के साथ मध्यस्थता के समझौते के बावजूद लोगों को रोका जा रहा है।" उन्होंने कहा, "एक बच्चे की मौत डिहाइड्रेशन से हो गई...युद्ध अपराध रूस की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हैं।"