यूक्रेन ने मंगलवार को दावा किया कि 24-फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से 29 मार्च तक लगभग 17,200 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा, यूक्रेन ने 129 हेलीकॉप्टर्स, 597 टैंक, 127 एयरक्राफ्ट्स, 73 फ्यूल टैंक, 21 स्पेशल इक्विपमेंट्स, 303 आर्टलरी सिस्टम, 96 एमएलआरएस, 1178 व्हिकल और 1710 बख्तरबंद वाहन भी तबाह करने का दावा किया है।