यूक्रेन की 31-वर्षीय महिला स्नाइपर ने रूस के खिलाफ युद्ध में मिले सैनिक से रचाई शादी
यूक्रेन की महिला स्नाइपर (छिपकर गोलियां चलाने वाला) एवगेनिया एमरल्ड ने रूस के खिलाफ युद्ध के दौरान मिले सैनिक एवगेनी स्टेपैन्युक से शादी कर ली है। 31-वर्षीय एवगेनिया ने शुक्रवार को खारकीव के जंगल में आयोजित समारोह में शादी की। बकौल रिपोर्ट्स, अगस्त में सगाई करने वाले इस जोड़े की शादी एक सैन्य जनरल ने करवाई है।