यूक्रेन की तुलना में रूस का सैन्य खर्च कितना है?

स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के मुताबिक, रूस ने 2020 में सेना पर यूक्रेन से लगभग 10 गुना अधिक खर्च किया। बकौल सिपरी, रूस ने 2020 में सैन्य संबंधी मामलों पर $61.7 अरब जबकि यूक्रेन ने $5.9 अरब खर्च किए। गौरतलब है कि रूस ने पिछले 5 वर्षों में सेना पर सालाना $60 अरब से अधिक खर्च किया है।