यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में दाखिल हो गई है। ज़ेलेंस्की ने लोगों से सतर्क रहने और कर्फ्यू नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। इससे पहले ज़ेलेंस्की ने कहा था कि रूस के साथ युद्ध के पहले दिन यूक्रेन के 137 लोग मारे गए हैं।