यूक्रेन की लेसिया को अपने देश के समर्थन में विंबलडन के ड्रेस कोड को तोड़ने की मिली अनुमति

यूक्रेन की टेनिस खिलाड़ी लेसिया सुरेंको को बुधवार को हमवतन अन्जलीना कलिनीना के खिलाफ दूसरे दौर के मैच के दौरान अपने युद्धग्रस्त देश के समर्थन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सख्त ड्रेस कोड को तोड़ने की अनुमति दी गई। लेसिया ने अपने टॉप पर नीले और पीले रंग (यूक्रेन के झंडे का रंग) का रिबन पहना था।