यूक्रेन की सांसद और रिंग यूक्रेन की पूर्व सीईओ कीरा रुडिक ने रूसी हमले से अपने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "मैं कलाश्निकोव चलाना सीख रही हूं और हथियार उठाने की तैयारी कर रही हूं। हमारी महिलाएं हमारी मिट्टी की उसी तरह रक्षा करेंगी जैसे हमारे पुरुष करते हैं।"