यूक्रेन की सांसद कीरा रुडिक ने बताया है कि उन्होंने घर में सीढ़ियों के नीचे बनी जूतों की अलमारी को बंकर बना दिया है। उन्होंने तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "हम दिन में 3-4 बार यहां आ जाते हैं। जब एयरस्ट्राइक चल रही होती है...दुआ करते हैं, गाने गाते हैं या सोचते हैं कि जंग खत्म होने के बाद...ज़िंदगी कैसी होगी।"