यूक्रेन की सीमा से केवल 20 किलोमीटर दूर है रूसी सेना, सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने
मैक्सार टेक्नोलॉजीस द्वारा हाल ही में जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि यूक्रेन की सीमा के उत्तर-पश्चिम में 20 किलोमीटर से भी कम दूरी में रूस ने ग्रामीण इलाकों में सैनिकों और नए हथियारों की तैनाती कर दी है। गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका के बीच ये तस्वीरें सामने आई हैं।