यूक्रेन की सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रीय आपातकाल लागू करने की योजना को दी मंज़ूरी
रूसी हमले के बढ़ते खतरे के बीच यूक्रेन की सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने की योजना को बुधवार को मंज़ूरी दे दी। आपातकाल शुरुआत में 30 दिनों के लिए लगाया जाएगा। इससे पहले, मैक्सार टेक्नोलॉजीस द्वारा जारी की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन की सीमा से करीब 20 किलोमीटर से कम दूरी पर रूसी सैनिक दिखे थे।