यूक्रेन के रीजनल गवर्नर ओलेह सिनिएहुबोव ने बताया है कि रूसी हमले के बाद यूक्रेन की सेनाओं ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर दोबारा पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है। उन्होंने आगे कहा, "सशस्त्र बल, पुलिस और सैन्य कर्मी काम कर रहे हैं और शहर में पूरी तरह से दुश्मन को खत्म किया जा रहा है।"