यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के 2 लोगों द्वारा खाली हाथ व पानी की बोतल की मदद से रूसी बम को निष्क्रिय करने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। मिडल ईस्ट इंस्टीट्यूट प्रोग्राम्स के डायरेक्टर चार्ल्स लिस्टर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह बम एक इमारत को धराशायी करने के लिए काफी था, शानदार बहादुरी।"