यूक्रेन में युद्ध के बीच देश के 26-वर्ष के सबसे युवा सांसद स्वियातस्लव यूराश ने रूस से लड़ने के लिए हथियार उठा लिए हैं। यूक्रेनी सांसद ने पिछले दिनों में एके-47 राइफल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, "यह हमारे देश के लिए निर्णायक समय है...हमें लड़कर अपना अस्तित्व बचाना होगा वरना हमारा वजूद खत्म हो जाएगा।"