पुलिस ने बताया है कि रूसी सेना की वापसी के बाद यूक्रेन के कीव इलाके में 900 से अधिक नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन शवों को सड़कों पर खुला छोड़ दिया गया था या फिर इन्हें अस्थाई रूप से दफनाया गया था। बकौल पुलिस, इनमें से 95% लोगों की मौत गोली लगने से हुई।