यूक्रेन के केंद्रीय बैंक ने रूस और बेलारूस को भुगतान करने पर लगाया प्रतिबंध

यूक्रेन के केंद्रीय बैंक ने रूस और बेलारूस स्थित संस्थाओं को भुगतान और दोनों देशों की मुद्राओं से जुड़े संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला शुरू करने के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है। वहीं, यूक्रेन पर हमला करने को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन समेत यूरोपियन यूनियन ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।