यूक्रेन के क्रेमेनचुक के मॉल पर हुए मिसाइल हमले में अब तक कम-से-कम 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि रूस ने मिसाइल हमला किया है। उनका दावा है कि हमले के दौरान मॉल में 1,000 से ज़्यादा लोग मौजूद थे।