यूक्रेन के पड़ोसी देश से आज 410 भारतीयों को निकाला गया; अब तक 18,000 लौटे देश

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को इसके पड़ोसी देशों से निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत आज सुसेवा से 2 विशेष उड़ानों के ज़रिए 410 भारतीयों को निकाला गया। बकौल मंत्रालय, 22 फरवरी को विशेष उड़ानों की शुरुआत के बाद से अब तक लगभग 18 हज़ार भारतीय देश लौट चुके हैं।