रूस ने कहा है कि यूक्रेन सीमा के पास तैनात उसके कुछ सैन्य बलों ने अपने-अपने बेस पर लौटना शुरू कर दिया है। इससे पहले पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट्स थीं कि रूस 16 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने देशवासियों से 16 फरवरी को झंडे फहराने और राष्ट्रगान गाने को कहा था।