विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मीहल से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, "यूक्रेन के पीएम को भरोसा दिया कि भारत उन्हें मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा।" बकौल जयशंकर, उन्होंने श्मीहल को युद्ध खत्म कर संवाद व कूटनीति की ओर वापस लौटने के भारत के सैद्धांतिक रुख से अवगत कराया है।