यूक्रेन के बूचा में नागरिकों की हत्याएं परेशान करने वाली हैं, स्वतंत्र जांच हो: भारत
भारत ने यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में मंगलवार को कहा, "बूचा में नागरिकों की हत्याओं की रिपोर्ट्स बेहद परेशान करने वाली हैं...हम निंदा करते हैं और स्वतंत्र जांच की मांग का समर्थन करते हैं।" वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बैठक में रूसी हमले पर कहा कि 'तुरंत कार्रवाई करें' या 'यूएन को बंद कर दें'।