यूक्रेन के राष्ट्रपति के भाषण के अनुवाद के दौरान भावुक हुईं और रोने लगीं जर्मन पत्रकार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के भाषण के अनुवाद के दौरान रविवार को एक जर्मन पत्रकार भावुक हो गईं और रोने लगीं। वीडियो में महिला अनुवादक को रोते हुए सुना जा सकता है और बाद में वॉयसओवर करने में हो रही परेशानी भी सुनी जा सकती है। अपने अनुवाद में अनुवादक ने कहा था, "रूस बुराई की राह पर है।"