यूक्रेन में 52 लोगों की जान लेने वाले रूसी रॉकेट पर लिखा हुआ था 'बच्चों के लिए'

क्रामाटोर्स्क (यूक्रेन) के रेलवे स्टेशन पर जिस रॉकेट के हमले से 5 बच्चों समेत 52 लोगों की मृत्यु हुई थी उस पर रूसी में 'बच्चों के लिए' लिखा हुआ था। यूक्रेन ने इसे 'पाशविक क्रूरता व नैतिक भ्रष्टता का अगला स्तर' करार दिया। इस संदेश का अनुवाद किया गया है कि रॉकेट 'बच्चों से प्रतिशोध' के लिए भेजा गया था।