यूक्रेन के विदेश मंत्री ने शेयर की रूसी मिसाइल की चपेट में आई रिहायशी इमारत की तस्वीर

यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कीव में रूसी मिसाइल की चपेट में आई रिहायशी इमारत की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "हमारे शानदार...शांतिपूर्ण शहर कीव ने...एक और रात रूसी हमलों को झेला।" उन्होंने कहा, "मैं दुनिया से मांग करता हूं कि रूस को पूरी तरह अलग-थलग करें...उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दें...रूसी युद्ध अपराधियों को रोकें!"