यूक्रेन के शख्स ने सिगरेट पीते हुए नंगे हाथों से लैंडमाइन को हटाया, वीडियो हुआ वायरल

यूक्रेन के एक शख्स का सिगरेट पीते हुए नंगे हाथों से लैंडमाइन को हटाकर दूर ले जाने का एक वीडियो वायरल हो गया है। मीडिया आउटलेट 'द न्यू वॉयस ऑफ यूक्रेन' ने ट्वीट किया, "एक यूक्रेनियन ने लैंडमाइन को सड़क पर देखने के बाद बम निरोधक दस्ते का इंतज़ार नहीं किया। जान को खतरे में डालकर उसने लैंडमाइन को हटाया।"