यूक्रेन के सबसे अमीर शख्स ने रूस के खिलाफ किया मुकदमा, कहा- पापी को बख्शा नहीं जा सकता
यूक्रेन के सबसे अमीर शख्स रिनात अख्मियातोव ने यूरोप में मानवाधिकार की शीर्ष अदालत में रूस के खिलाफ मुकदमा दायर कर अरबों डॉलर का हर्जाना मांगा है। अख्मियातोव का दावा है कि यूक्रेन में रूसी हमलों से उनके संपत्ति के अधिकारों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा, "यूक्रेन के खिलाफ रूस के अपराध असाधारण हैं। पापी को बख्शा नहीं जा सकता।"