यूक्रेन के साथ समझौता करने के लिए इच्छुक है रूस: रूसी वार्ताकार
रूस के मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने सोमवार को बताया कि यूक्रेन के साथ बातचीत के ज़रिए रूस ऐसा समझौता करना चाहता है जो दोनों पक्षों के हित में हो। रूस ने बीते गुरुवार को यूक्रेन में 'विशेष सैन्य अभियान' शुरू किया था। वहीं, यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस ने हमले की रफ्तार धीमी की है।