रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता 'पटरी से उतर' चुकी है। रूसी स्पेस एजेंसी के कर्मियों के सवाल 'क्या यूक्रेन में चल रहा अभियान अपने लक्ष्यों को पूरा करेगा' पर पुतिन ने कहा, "बिल्कुल...मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है।" वहीं, यूक्रेन ने कहा, "युद्ध में 19,600 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।"