यूक्रेन को अपने क्षेत्र से हथियारों की आपूर्ति की अनुमति नहीं देंगे: हंगरी के विदेश मंत्री

हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज़्जार्टो ने कहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की मांगों के बावजूद वह अपने क्षेत्र के ज़रिए यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा, "हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ हंगरी और हंगरी के लोगों की सुरक्षा है...इसीलिए हंगरी को युद्ध से बाहर रखने के लिए काम कर रहे हैं।"