यूक्रेन को एफ-16 फाइटर जेट नहीं देगा अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को एफ-16 फाइटर जेट नहीं भेजेगा। उन्होंने कहा कि वह रूस और यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने पर यूरोप जाने को लेकर भी आश्वस्त नहीं हैं। गौरतलब है, इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन को $2.5 बिलियन के सैन्य सहायता पैकेज को देने की घोषणा की थी।