यूक्रेन द्वारा मार गिराए जाने के बाद राजधानी कीव की बिल्डिंग में क्रैश हुआ रूसी विमान

यूक्रेन की सेना ने शुक्रवार तड़के राजधानी कीव के ऊपर उड़ रहे एक रूसी विमान को मार गिराया। यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार के अनुसार, विमान एक रिहायशी इमारत में क्रैश हो गया जिसमें आग लग गई और इसके बाद अपार्टमेंट में कम-से-कम 8 लोग घायल हो गए। कीव में शुक्रवार को कई धमाकों की आवाज़ सुनी गई।