यूक्रेन ने 2 मिसाइल हमले कर रूसी युद्धपोत को डुबोने का किया दावा, रूस ने किया खारिज

यूक्रेन ने गुरुवार को दावा किया कि उसकी सेना ने काला सागर में जिस रूसी युद्धपोत 'मोस्कवा' पर 2 मिसाइल हमले किए थे, वह डूब गया है। रूस ने यूक्रेन के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि युद्धपोत पर आग लगने से चालक दल के सदस्यों को हटना पड़ा। बकौल रूस, आग पर काबू पा लिया गया है।