यूक्रेन ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए की प्रत्येक नागरिक को ₹2,800 देने की पेशकश

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि सरकार कोविड-19 वैक्सीन लगवाने पर देश के प्रत्येक नागरिक को ₹2,800 देगी। उन्होंने कहा, "इन पैसों से लोग जिम मेंबरशिप खरीद सकेंगे...सिनेमाघर, थिएटर, म्यूज़ियम या कॉन्सर्ट हॉल जा सकेंगे और घरेलू यात्रा के लिए टिकट ले सकेंगे।" अधिकारियों के मुताबिक, 19 दिसंबर से यूक्रेनवासी यह राशि प्राप्त कर सकते हैं।