यूक्रेन ने जी-7 देशों से ₹3.82 लाख करोड़ की मांगी आर्थिक सहायता: अधिकारी
एक वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी ने कहा है कि यूक्रेन ने अगले छह महीनों में युद्ध से जुड़े बजट घाटे को पूरा करने में मदद के लिए जी-7 देशों से ₹3.82 लाख करोड़ ($50 अरब) की वित्तीय सहायता मांगी है। उन्होंने कहा कि सरकार घाटे से निपटने में मदद के लिए 0% कूपन बांड जारी करने पर विचार कर रही है।