यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी बेटी का 'गॉडफादर' बताने वाले यूक्रेनी राजनेता विक्टर मेदवेदचुक को रिहा करने की घोषणा की है। मेदवेदचुक के बदले रूस की गिरफ्त से 200 यूक्रेनी कैदियों को रिहा किया गया है। अप्रैल में गिरफ्तार हुए 68-वर्षीय मेदवेदचुक को राजद्रोह के आरोपों में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी।