यूक्रेन ने युद्ध के बीच रूस के 5 विमानों व एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने का किया दावा
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद यूक्रेनी सेनाओं ने रूस के 5 विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। मंत्रालय ने कहा, "संयुक्त सेनाओं ने रूस की सशस्त्र सेनाओं को माकूल जवाब दिया है। सैन्य टुकड़ियां अपने स्थान पर तैनात हैं। दुश्मन को नुकसान हुआ है।"