ब्लॉकचेन ऐनालिसिस कंपनी एल्पिटिक के अनुसार, यूक्रेन ने दान के ज़रिए $80 लाख (₹60.44 करोड़) की क्रिप्टोकरेंसी जुटा ली है। रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा शनिवार को लोगों से क्रिप्टोकरेंसी दान करने की मांग की गई थी। यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने वॉलेट एड्रेस शेयर कर लिखा था, "यूक्रेन के लोगों का साथ दें।"