यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के परिवारों के लिए 'यूक्रेन से ज़िंदा वापस लौटिए' हॉटलाइन स्थापित की

यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के परिवार के सदस्यों के लिए हॉटलाइन स्थापित की है। रूसी आक्रमण के बाद 'यूक्रेन से ज़िंदा वापस लौटिए' नामक इस हॉटलाइन में कथित तौर पर सैंकड़ों कॉल आ चुकी हैं। इस हॉटलाइन के ज़रिए परिवार यह पता कर सकते हैं कि उनके सगे-संबंधी ज़िंदा हैं या उन्हें कैदी बना दिया गया है।