यूक्रेन ने रूसी सैनिकों द्वारा इस्तेमाल किए गए 'टॉर्चर चेंबर' का पता लगाने का दावा किया है। यह चेंबर 6 महीने से अधिक समय तक रूस के कब्ज़े के बाद हाल में मुक्त हुए यूक्रेनी शहर बालाक्लिया में एक पुलिस स्टेशन के बेसमेंट में मिला। यूक्रेन ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "नरसंहार के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।"