यूक्रेन ने शेयर की रूसी हमले में मारे गए 2 दिन के बच्चे की तस्वीर

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने रूसी हमले में मारे गए 2 दिन के बच्चे के अंतिम संस्कार की तस्वीर शेयर की है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, "रूसी आतंकवाद का सबसे नन्हा पीड़ित सर्हीको। बच्चा केवल 2 दिन ज़िंदा रहा। हमारे हर बच्चे के लिए...हमारे सैनिक युद्ध में पूरे दम से लड़ेंगे, हम कभी रूसियों जैसा नहीं बनेंगे।"