यूक्रेन ने रूस द्वारा मानवीय कॉरिडोर्स खोले जाने के बाद सुमी से विदेशी छात्रों समेत आम लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने लिखा है, "हम रूस से संघर्षविराम की अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने, लोगों...को खतरे में डालने वाली गतिविधियों से बचने और मानवीय सहायता देने की अनुमति देने का अनुरोध करते हैं।"