inshorts

यूक्रेन पर अब कभी भी हमला कर सकता है रूस: वाइट हाउस

वाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन पर अब रूस का हमला कभी भी हो सकता है। वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूस कोई फर्ज़ी बहाना बनाकर (यूक्रेन पर) हमला कर सकता है। बकौल साकी, "हम इसके बारे में बात कर चुके हैं और हमने ऐसी युक्तियों का इस्तेमाल अतीत में देखा है।"