यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अब तक अमेरिका ने करीब 5,000 रूसियों पर लगाए प्रतिबंध
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका ने करीब 5,000 रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने कहा, "रूसी आक्रमण में शामिल...लोगों की पहचान करना जारी रखेंगे और उनके व्यवहार के लिए...उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे।" बकौल प्राइस, "हम...रूस की जवाबदेही तय करने के लिए...सभी उपायों पर विचार कर रहे...हैं।"