यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं। रूसी हमले में यूक्रेन में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।