यूक्रेन पर हमले की जानकारी देने के लिए पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति को तड़के किया था फोन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस के अपने समकक्ष अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको को गुरुवार तड़के फोन कर यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की जानकारी दी थी। लुकाशेंको के ऑफिस ने कहा, "सुबह करीब 5 बजे दोनों के बीच बातचीत हुई।" ऑफिस ने बताया, "पुतिन ने राष्ट्रपति को यूक्रेन के साथ सीमा व डोनबास में स्थिति के बारे में जानकारी दी।"