यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी अरबपतियों को 1 दिन में हुआ $39 अरब का नुकसान

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद रूस के 22 सबसे अमीर व्यक्तियों की नेट वर्थ 1 दिन में कुल मिलाकर $39 अरब घटी। वहीं, गुरुवार को रूसी स्टॉक एक्सचेंज मोएक्स 33% गिरावट के साथ बंद हुआ। 22 में से लुकोइल के चेयरमैन वागिट एलेक्पेरोव को सर्वाधिक ($6.2 अरब) नुकसान हुआ।