यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने पुतिन पर लगाए प्रतिबंध

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी सरकार ने कहा, "लोकतांत्रिक संप्रभु देश यूक्रेन पर रूस के अकारण और गैरकानूनी आक्रमण के लिए...पुतिन और लावरोव सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं...ट्रेज़री विभाग द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष पर...प्रतिबंध लगाने का यह अत्यंत दुर्लभ मामला है।"