यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच भारतीय छात्र की गोलीबारी में हुई मौत

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन के खारकीव शहर में एक भारतीय छात्र की मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी में मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया, "हम मृतक के परिवार के संपर्क में हैं।" इससे पहले भारतीय दूतावास ने छात्रों समेत सभी भारतीयों के लिए एडवाइज़री जारी कर उन्हें तत्काल कीव शहर से निकलने को कहा था।